र
भोजपुर जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान (SNID) का शुभारंभ
22 से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उद्घाटन
आरा, भोजपुर। आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को भोजपुर जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने एवं पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित सघन सब-नेशनल इम्यूनाइजेशन डे (SNID) अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC), जमिरा में जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।
यह अभियान दिनांक 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक जिले में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर सिविल सर्जन (CS), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), WHO के इम्यूनाइजेशन फोकल पर्सन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ तथा पोलियो उन्मूलन के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
Arrah, Bhojpur | Nov 22, 2026