Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
singhpriyanka0516
भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शोशल मीडिया पर गलत वीडियो अपलोड करने वालो पर कृष्णागढ थान पुलिस ने की करवाई
Arrah, Bhojpur
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
अवैध बालू सिंडिकेट का भंडाफोड़: 22 GPS मशीनों के साथ एक गिरफ्तार, बाइक की बैटरी से जोड़कर काटता था फर्जी चालान अभियुक्त के पास से कुल 22 जीपीएस मशीनें मिलीं, जिनमें से कुछ मोटरसाइकिल की बैटरी से सीधे कनेक्ट थीं, जबकि अन्य मशीनें बाइक की डिक्की, गुप्त स्थानों और उसके बैग में छिपाकर रखी गई थीं। बिना बालू और ट्रैक्टर के ही निकलता था चालान
Arrah, Bhojpur | Nov 22, 2026
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में अहर्ता तिथि 01.01.2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक 22.11.2026 को जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा विशेष अभियान दिवस (स्पेशल कैंप)का आयोजन किया गया। विशेष अभियान के अवसर पर संबंधित बीएलओ द्वारा अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर पात्र निर्वाचकों से निर्वाचक सूची में पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन आदि हेतू विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त किया गया! मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष अभियान का बीएलओ पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण किया गया तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विदित हो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत दावा/आपत्ति का अंतिम तिथि 11.12.2026 तक निर्धारित है। दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त आवेदनों का जांचोपरांत संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 28.12.2026 तक निष्पादन किया जाना है। तत्पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावा/आपत्ति अवधि में अहर्ता प्राप्त नागरिक निर्वाचक सूची अंतर्गत अपना नाम पंजीकरण हेतू फॉर्म 6, दोहरी प्रविष्टि, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचक का विलोपन हेतू फॉर्म 7 , निर्वाचक के नाम,पता एवं अन्य विवरणी में संशोधन अथवा एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण हेतू फॉर्म 8 में आवेदन भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को दे सकते हैं। या ऑनलाइन माध्यम से वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा आयोग के वेबसाइट वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील किया गया है कि निर्वाचक सूची में अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाएं तथा मजबूत लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 22, 2026
भोजपुर जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान (SNID) का शुभारंभ 22 से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उद्घाटन आरा, भोजपुर। आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को भोजपुर जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने एवं पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित सघन सब-नेशनल इम्यूनाइजेशन डे (SNID) अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC), जमिरा में जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। यह अभियान दिनांक 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक जिले में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन (CS), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), WHO के इम्यूनाइजेशन फोकल पर्सन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ तथा पोलियो उन्मूलन के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 22, 2026
भोजपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए दो वार, शुक्रवार को गैरेज में काम करने निकला था संतोष, शनिवार को दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी की शिकायत; रविवार सुबह नहर किनारे महुआ के पेड़ के पास मिला शव
Arrah, Bhojpur | Nov 22, 2026
बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, भोजपुर के तत्वाधान में कृषि भवन, भोजपुर के परिसर में दिनांक 25.11.2026 को 10.00 बजे पूर्वाहन से 03.00 बजे अपराह्न तक मेगा एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाना है। इस मेगा एक दिवसीय नियोजन मेला में 20 से अधिक निजी कंपनियाँ भाग ले रही है। जिसमें 500 से अधिक रिक्ति प्राप्त है। अब तक प्राप्त रिक्ती के अनुसार Rajray Securex Pvt.Ltd, Rastogi Education Society, SIS Security, Airtel Payment Bank, Blueseas Talent LLP, Vision India Services, Raider Security, Pukhraj Healthcare इत्यादि कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए बिहार, भारत के अन्य राज्य एवं विदेश के लिए भी नियुक्ति की जायेगी। पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। मेले में National Career Service Centres for Differently Abled, Jila Udyog Kendra, RSETI, DRCC,, Labour Resource Department इत्यादि से संबंधित स्टॉल लगाकर युवाओं की काउंसिलिंग भी की जायेगी। नियोजन मेला की जानकारी देते हुए श्री प्रणव प्रतीक, जिला नियोजन पदाधिकारी, भोजपुर ने मेले में आने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है की सभी इच्छुक अभ्यार्थी उक्त मेले में भाग लेने हेतु अपना निबंधन किसी भी कार्यालय दिवस को कार्यालय में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा, पासर्पोट साइज फोटो के साथ आकर करा सकते है एवं मेला की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावे मेले या किसी होने पर प्रकार की समस्या भी नियोजक से संबंधी किसी भी मो0-06182-353121 पर संपर्क कर सकते है। विश्वासभाजन
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
बड़हरा थानां पुलिस ने कोट के आदेश पर की कुर्की जप्ती की करवाई लगमानो देवी पति - सुरेंद्र राय ग्राम मटुकपुर थाना बड़हरा जिला भोजपुर।
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
प्रथम बिहार स्टेट सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज, ग्रुप स्टेज में टीमों का शानदार प्रदर्शन द न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल, पियनिया में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी एवं खेल पदाधिकारी। आरा (भोजपुर)। पियनिया स्थित द न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में बिहार स्टेट प्रथम सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी एवं वरीय नेता सूरजभान सिंह, नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के अध्यक्ष संजीव सिंह, दुलौर पंचायत के मुखिया पिंटू सिंह तथा विद्यालय के डायरेक्टर संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026