घट्टिया: थाना भैरवगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे ₹5,000 के इनामी बंदी को किया गिरफ्तार
Ghatiya, Ujjain | Nov 23, 2025 थाना भैरवगढ़ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार बंदी ग्राम जवासिया थाना विजयगंज मंडी जिला देवास में देखा गया है। थाना प्रभारी आर.एस शक्तावत रविवार 5 बजे बताया कि प्राप्त जानकारी पर विश्वास करते हुए थाना भैरवगढ़ पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई एवं घेराबंदी कर आरोपी शिव पिता नगजीराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।