धरहरा: बंगलवा मस्जिद मोड़ पर वन विभाग की छापेमारी, 89 तकता, 25 चकोर बरामद; वन अधिनियम के तहत जांच
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा मस्जिद मोड़ के समीप वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में बंगलवा निवासी स्व. लुखर मांझी के घर से 89 तकता तथा 25 पीस चकोर बरामद किए गए। वन विभाग की टीम ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। छापेमारी का नेतृत्व रेंजर नीरज कुमार सिंह ने किया।