बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने दो नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत दो नफर वारंटी अभियुक्तो को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यहां पर गिरफ्तार अभियुक्त गुलबहार और वसीम गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा के निवासी है। जिन्हें आर्म्स एक्ट यानि अवैध शस्त्र के मामले के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।