बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने गोवध अधिनियम के अंतर्गत 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 9 किलो गोमांस व एक इलेक्ट्रिक कांटा बरामद
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों वारंटी और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे डर पकड़ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गोवध अधिनियम के अंतर्गत तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त रतनपुरी थाना क्षेत्र के निवासी है। जिनमे दो महिला और एक पुरुष है। अभियुक्तों के कब्जे से 9 किलो गौमांस,एक इलेक्ट्रिक कांटा बरामद किया गया है।