बुढ़ाना: क़स्बा शाहपुर में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला पंचायत सदस्य रहे मौजूद
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक परिसर क़ृषि केन्द्र शाहपुर पर उत्तरप्रदेश मिलेट्रस् पुनरोद्धार कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र व प्रदेश सरकार की मोटा अनाज की लाभकारी योजनाओं के विषय में अधिकारियों ने किसानों को जानकारी दी। और मोटा अनाज फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया।