बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बुढाना पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अलग-अलग मामले में तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यहां पर गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम विकास,पिंकू और गुड्डू बताए गए हैं। तीनों अभियुक्त अलग-अलग मामलों में वारंटी और वांछित थे। बुढाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की।