बुढ़ाना: चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए बुढाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
बुढाना पुलिस द्वारा खतौली रोड से वैल्ली के रास्ते पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही मे एक बदमाश को घायल अवस्था में व एक अन्य बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से दो तमंचे, एक खोखा और दो जिन्दा कारतूस एवं एक केन्टर जिसमे चीनी के 20 कट्टे भरे थे बरामद किए है।