कोंडागांव: विशिष्ट प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास कोंडागांव में कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता संपन्न, नगर पालिका अध्यक्ष भी हुए शामिल
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित विशिष्ट प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, कोंडागांव में आज बुधवार दोपहर 3 बजे कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता एवं पालक–बालिका न्योता भोज का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल एवं निगरानी समिति अध्यक्ष श्रीमती ननकी वैष्णव उपस्थित ...