उधवा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू शामिल हुए।