पटियाली: सिढपुरा पुलिस ने पटियाली और थाना जैथरा क्षेत्र से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
कासगंज में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सिढपुरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करन सिंह निवासी धुमरियाई थाना पटियाली और मेंहदी निवासी धुमरी थाना जैथरा जिला एटा को उनके घरों से दबिश देकर पकड़ा। दोनों न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिस पर वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।