दो गुटों में झगड़ा, दर्जनों राउंड फायर हुए, सड़क पर बिखरे गोलियों के खोखे...दो दिन बाद सामने आया वीडियो👇
जानकारी के मुताबिक मुरैना के सिद्ध नगर में 10 सितंबर को दोपहर सिकरवार और गुर्जर जाति के लोगों में गाय बांधने को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। गुर्जर पक्ष के लोगों का आरोप है कि जब वे लोग एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली आये हुए थे, तब लल्ला सिकरवार व कई अन्य लोगों ने उनके घरों पर कई राउंड फायर किए। गुर्जर पक्ष के लोगों ने ही सड़क पर बिखरे कारतूसों का वीडियो भी बनाया है।
खबर है कि पुलिस ने इस सिलसिले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि एफआईआर में फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है।