दादरी: हिटलर पार्क के समीप से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस में मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सागर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है जो लंबे समय से जनपद में बाहर के राज्यों से गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।