दादरी: जलवायु विहार में स्थित मकान में देर रात अचानक लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-25 में स्थित जलवायु विहार में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पँहुचीं दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की घटना में कोई भी जानकारी नहीं हुई है, तथा आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।