दादरी: दादरी क्षेत्र में स्थित कैंप कार्यालय पर ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक से की मुलाकात
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर दादरी स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक तेजपाल नागर से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से वार्ता कर गांव की जल निकासी, विद्युत कटौती व जाम की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया है।