दादरी: सेक्टर-78 के समीप बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल लूटकर मौके से आसानी से हुए फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-78 के समीप रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय स्थान पर दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया है कि सेक्टर-78 के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश से झपट्टा मार कर उसका मोबाइल लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए।