दादरी: यमुना विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर दिल्ली कूच की तैयारियों में जुटे सैकड़ों किसान, 45000 किसान दिल्ली की ओर करेंगे कूच
यमुना विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर रविवार देर रात कड़ाके की ठंड में सैकड़ों किसान आगामी 2 दिसंबर को दिल्ली की और कूच किए जाने को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रवक्ता सुनील प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 2 दिसंबर 2024 को 45000 के करीब किसान दिल्ली की और कूच करेंगे तथा केंद्र सरकार का घेराव किया जाएगा।