दादरी: सोरखा गांव में अवैध रूप से संचालित पानी के प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को दी लिखित शिकायत
नोएडा के सोरखा गांव में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब गांव में अवैध रूप से संचालित पानी के प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला अधिकारी मनीष वर्मा को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में संचालित पानी के प्लांट की वजह से जमीन में पानी का स्तर कम होता जा रहा है।