विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ पुलिस का ओझा-गुनियों को 7 दिन का अल्टीमेटम, बोरिया-बिस्तर समेटें या जेल!
विष्णुगढ़। मासूमों की बलि लेने वाली कुप्रथा 'डायन-बिसाही' और तंत्र-मंत्र के खिलाफ अब विष्णुगढ़ पुलिस ने निर्णायक जंग छेड़ दी है। कुसुंभा में हुई मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए क्षेत्र के सभी तथाकथित ओझा, गुनी और तांत्रिकों को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि ये सब बंद कर दें या जेल जाने के लिए तैयार रहें।