Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

समाहरणालय, बेगूसराय ================= (जिला जन-संपर्क कार्यालय) ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 29 जून, 2026 ================= जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अनुरूप विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछवाड़ा में 'साक्षी' पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य प्रखंड के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि 'साक्षी' पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों का स्व-मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे कमियों की समय पर पहचान कर उनका त्वरित निराकरण संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन का विश्वास भी मजबूत करेगी। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमर आर्य ने बताया कि 'साक्षी' पोर्टल के माध्यम से दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति तथा स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली की रियल टाइम निगरानी संभव होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वास्थ्य कर्मी डिजिटल माध्यम से कार्यों का बेहतर निष्पादन करेंगे, जिससे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। प्रशिक्षण में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ज्ञानोदय प्रकाश एवं दीपक मिश्रा ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), जीएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, प्रसव सेवाएं, टीकाकरण, मरीजों के प्रति व्यवहार तथा अन्य गुणवत्ता संबंधी मानकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बीएमएनई, काउंसलर, प्रखंड के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने 'साक्षी' पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से बछवाड़ा प्रखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन का विश्वास है कि इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन से बछवाड़ा प्रखंड के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Dandari, Begusarai | Jun 29, 2026

MORE NEWS

बलिया बेगूसराय:- थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग जगहों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझनपुर निवासी सीताराम यादव का पुत्र दिनेश प्रसाद यादव, मीरअलीपुर निवासी अलख सिंह का पुत्र अमित कुमार एवं नित्यानंद सिंह का पुत्र मिथलेश सिंह उर्फ मुकेश कुमार तथा ब्रजेश सिंह, एवं बलिया मसुरचक निवासी नूरमोहम्मद का पुत्र मोहम्मद शमशाद के रूप में किया गया।
 #BreakingNews #CrimeNews #arrest

बलिया बेगूसराय:- थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग जगहों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझनपुर निवासी सीताराम यादव का पुत्र दिनेश प्रसाद यादव, मीरअलीपुर निवासी अलख सिंह का पुत्र अमित कुमार एवं नित्यानंद सिंह का पुत्र मिथलेश सिंह उर्फ मुकेश कुमार तथा ब्रजेश सिंह, एवं बलिया मसुरचक निवासी नूरमोहम्मद का पुत्र मोहम्मद शमशाद के रूप में किया गया। #BreakingNews #CrimeNews #arrest

Dandari, Begusarai | Jun 28, 2026

बरौनी: सिंगदहा के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, पाँच घायल; दो की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

 बरौनी थाना क्षेत्र के सिंगदहा के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ स्प्लेंडर और एक अन्य मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बरौनी थाना की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुँची। गश्ती दल के सब-इंस्पेक्टर (SI)  अभिजीत ने दल-बल के साथ मोर्चा संभाला और स्थानीय में की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजवास्थ्य केंद्र पहुँचायाघायलों की सूची
इस भीषण सड़क हादसे में कुल पाँच लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान निम्नलिखित रूप में की गई है: अरुण कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता- लाखों रजक (निवासी: बिहट, एफसीआई थाना) रिंकू कुमारी (उम्र 18 मनीष कुमार (उम्र 20 वर्ष),पिता-अरविंदशाहमोहम्मद शाहनवाज (उम्र 24 वर्ष)मोहम्मद अजहर (उम्र 25 वर्ष)दो घायलों की हालत नाजुक, सदर अस्पताल रेफर मोहम्मद शाहनवाज मोहम्मद अजहर

बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक

 #RoadAccident

बरौनी: सिंगदहा के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, पाँच घायल; दो की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी थाना क्षेत्र के सिंगदहा के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ स्प्लेंडर और एक अन्य मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बरौनी थाना की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुँची। गश्ती दल के सब-इंस्पेक्टर (SI) अभिजीत ने दल-बल के साथ मोर्चा संभाला और स्थानीय में की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजवास्थ्य केंद्र पहुँचायाघायलों की सूची इस भीषण सड़क हादसे में कुल पाँच लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान निम्नलिखित रूप में की गई है: अरुण कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता- लाखों रजक (निवासी: बिहट, एफसीआई थाना) रिंकू कुमारी (उम्र 18 मनीष कुमार (उम्र 20 वर्ष),पिता-अरविंदशाहमोहम्मद शाहनवाज (उम्र 24 वर्ष)मोहम्मद अजहर (उम्र 25 वर्ष)दो घायलों की हालत नाजुक, सदर अस्पताल रेफर मोहम्मद शाहनवाज मोहम्मद अजहर बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक #RoadAccident

Dandari, Begusarai | Jun 27, 2026

समाहरणालय, बेगूसराय
=================
(जिला जन-संपर्क कार्यालय)
====================
प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक  26 जून, 2026
=================

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी थे।

इस अवसर पर 17 जून से 26 जून, 2026 तक जिलेभर में आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, "रन फॉर नशा मुक्त भारत" मैराथन, ताइक्वांडो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बिहट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं बच्चों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कबड्डी कोच सुश्री श्वेता कुमारी एवं गौरी कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षक श्री मनीष कौशिक एवं श्री इंद्र मोहन प्रसाद, ताइक्वांडो कोच श्री मणिकांत तथा शारीरिक शिक्षक श्री विश्वजीत कुमार को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय को नशा मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई तथा समापन बिहार गीत के साथ किया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई रचनात्मक कलाकृतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेगूसराय सुश्री नेहा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती रश्मि कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण  श्री अभिजीत सोनम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम साहनी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अंकुल चंद्र राय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

समाहरणालय, बेगूसराय ================= (जिला जन-संपर्क कार्यालय) ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26 जून, 2026 ================= अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी थे। इस अवसर पर 17 जून से 26 जून, 2026 तक जिलेभर में आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, "रन फॉर नशा मुक्त भारत" मैराथन, ताइक्वांडो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बिहट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं बच्चों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कबड्डी कोच सुश्री श्वेता कुमारी एवं गौरी कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षक श्री मनीष कौशिक एवं श्री इंद्र मोहन प्रसाद, ताइक्वांडो कोच श्री मणिकांत तथा शारीरिक शिक्षक श्री विश्वजीत कुमार को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय को नशा मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई तथा समापन बिहार गीत के साथ किया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई रचनात्मक कलाकृतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेगूसराय सुश्री नेहा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती रश्मि कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री अभिजीत सोनम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम साहनी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अंकुल चंद्र राय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Dandari, Begusarai | Jun 26, 2026