Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
image
image

समाहरणालय, बेगूसराय ================= (जिला जन-संपर्क कार्यालय) ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26 जून, 2026 ================= अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी थे। इस अवसर पर 17 जून से 26 जून, 2026 तक जिलेभर में आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, "रन फॉर नशा मुक्त भारत" मैराथन, ताइक्वांडो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बिहट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं बच्चों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कबड्डी कोच सुश्री श्वेता कुमारी एवं गौरी कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षक श्री मनीष कौशिक एवं श्री इंद्र मोहन प्रसाद, ताइक्वांडो कोच श्री मणिकांत तथा शारीरिक शिक्षक श्री विश्वजीत कुमार को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय को नशा मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई तथा समापन बिहार गीत के साथ किया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई रचनात्मक कलाकृतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेगूसराय सुश्री नेहा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती रश्मि कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री अभिजीत सोनम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम साहनी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अंकुल चंद्र राय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Dandari, Begusarai | Jun 26, 2026

MORE NEWS

बलिया बेगूसराय 24जून अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पुरे देश मे चल रहे पेपर लिक भर्ती परीक्षाओं मे अनियमितताओ और देश मे बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ चल रही आंदोलन के तहत आज बलिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने साहेबपुर कमाल बिधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार सह बलिया पीसीसीं अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन से प्रखंड बिकास पदाधिकारी के मुख्यालय तक जुलुस निकाल कर प्रदर्शन क्या और शिक्षा मंत्री धरवेंद्र प्रधान इस्तीफा दो का नारा लगाया कांग्रेस नेताओ ने इस प्रदर्शन मे शामिल कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लिक हो रहे हे मोदी सरकार के कार्यकाल मे 92 बार परीक्षा का प्रश्नपत्र लिक हुआ जिस कारण दर्जनों छात्र एवं छात्राएं ने आत्महत्या कर लिया लेकिन इसका दोषी शिक्षामंत्री को अभी तक बर्खास्त नहीं क्या गया देश मे लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के कारण आज देश तवाह हो रही हे और मोदी सरकार कुम्भकारण के तरह सौ रही हे जवतक मोदी सरकार को उखाड़ नहीं फेकेंगे तव तक हम कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गाँधी के नेतृत्व मे संघर्ष करते रहेंगे  धरवेंद्र प्रधान शिक्षामंत्री को बर्खास्त करने की मांग संबंधित महामहिम राष्टपति नाम कास्मारपत्र  बीडीओ बलिया को सौपा               आज के इस प्रदर्शन मे पूर्व मुखिया इरशाद आलम कांग्रेस नेता प्रेम कुमार मिश्रा मोo सोहेल मोo तारिक पप्पू नवीन सिन्हा हेसामूल हक शंकर रजक राजेश मलाकार ओम प्रकाश पोद्दार मोo असलम मोo सादिक शौकत सज्जाद रंजीत राजेश बिनोद नंदन नीरज जाकिर आमिर बिट्टू सहित दर्जनों कांग्रेस नेता कार्यकर्ता ने भाग लिया

Dandari, Begusarai | Jun 24, 2026