गृहविहीन परिवारों को मुफ्त में 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद जिले में इसका लाभ लेने को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है। जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लाभुक बक्सर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर भीड़ बनी रही।