माखन नगर: नर्मदापुरम सांसद ने चित्रकूट धाम में किए प्रभु श्री कामतानाथ जी के दर्शन, क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 27, 2026
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को चित्रकूट धाम पहुंचकर प्रभु श्री कामतानाथ जी की पवित्र परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने प्रभु के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। सांसद ने प्रार्थना की कि प्रभु श्री कामतानाथ जी की कृपा और आशीर्वाद सभी पर बना रहे।