खगड़िया: डाढी मोड़ के पास ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुआ एक युवक, भागलपुर रेफ़र
खगड़िया-बखड़ी मुख्य सड़क डाढ़ी मोड़ के समीप ट्रैक्टर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान खगड़िया प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ी आस गांव निवासी लवकुश कुमार बताया गया। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर पर बैठकर अपने घर जा रहा था।