लालगंज: पंचशील डिग्री कॉलेज मवंई कलां में सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हलिया के मवंई कलां स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज में बुधवार दोपहर बाद 3:00 बजे नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल नुक्कड़ नाटक नहीं बल्कि सेवा जनकल्याण और विकास की 25 वर्षों की यात्रा को कला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का माध्यम है।