कुलपहाड़: कागजों में पूरी जल जीवन मिशन योजना, मुढारी गांव में पानी और सड़क दोनों बने बड़ी समस्या#Jan samasya
जल जीवन मिशन के तहत “हर घर जल” का सपना मुढारी गांव में अब तक हकीकत नहीं बन सका है, जहां वर्षों पहले लगाए गए नल कनेक्शन आज भी शोपीस बने हुए हैं और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए गलियों और सड़कों की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन बाद में उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।