चौरीचौरा: फरेन नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव, दो दिन पूर्व वह घर से लापता थी
झंगहा थानाक्षेत्र के जंगल रसूलपुर नम्बर दो टोला सौलाभारी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव शुक्रवार को फरेन नाले में पाया गया। महिला मानसिक रूप से बीमार थी और दो दिन से लापता थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।सौलाभारी निवासी महेश यादव ने झंगहा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बुआ लक्ष्मीना देवी (70) गायब थी।