पहाड़ी: कामां नगर पालिका का दोहरा रवैया, श्री गोपीनाथ जी मंदिर में सजावट और रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई
शहर के अन्य मंदिरों के सामने तिरंगा लाइटें लगाकर सजावट की गई है,लेकिन प्रसिद्ध श्री गोपीनाथ जी मंदिर में रोशनी और सजावट की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है। जबकि जिला कलेक्टर पूर्व में ही पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे चुके हैं।इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से शनिवार रात 8तक मंदिर व्यवस्थाओं से वंचित है।