हरदोई: बेहटा गोकुल में किशोरी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने में प्रेमी समेत 5 पर लोगों पर रिपोर्ट हुईं दर्ज
Hardoi, Hardoi | Apr 26, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में भरी पंचायत में प्रेमी और उसके मामा-मामी के शादी से इन्कार करने पर किशोरी के खुदकुशी कर लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।और यह रिपोर्ट प्रेमी और उसके माता-पिता व मामा मामी समेत पांच के विरुद्ध दर्ज की गई है।रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की कार्यवाई में जुट गई है।