हरदोई: पिहानी पुलिस ने रेप,मारपीट,धमकी और गाली गलौज करने के आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2024 हरदोई में पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।जिसके विरुद्ध पिहानी कोतवाली में रेप गाली गलौज मारपीट और धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पिहानी पुलिस के मुताबिक काफी समय पहले यह मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें यह वांछित आरोपी फरार चल रहा था।