हरदोई: लोकसभा प्रेक्षकों ने मंडी स्थल में बने स्ट्रांग रूम व प्रस्थान स्थल का किया निरीक्षण,डीएम व एसपी भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2024 लोकसभा हरदोई के सामान्य प्रेक्षक एम सुन्दरेश बाबू, पुलिस प्रेक्षक, डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने मंडी परिसर, सीएसएन कॉलेज व आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रेक्षकों को मतगणना स्थल व मतदान पार्टी रवानगी स्थल के बारे में प्रेक्षकों को जानकारी दी। प्रेक्षकों ने निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाएं।