हरदोई: नवीन फल सब्जी मंडी के निकट हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर लगा भीषण जाम स्कूली बस व एंबुलेंस कई घंटो से जाम में फंसे
Hardoi, Hardoi | Apr 26, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के नवीन फल सब्जी मंडी के निकट हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया।जिसमें कई स्कूली वाहन व एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।जाम को खुलवाने के लिए कोई भी ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आए।जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कई घण्टो से जाम लगा रहा पर जाम को खुलवाने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी नही दिखा।