हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बूथों पर विद्युत संयोजन के सम्बन्ध में की बैठक
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मतदान बूथों पर विद्युत संयोजन के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर तत्काल विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। बूथों पर पर्याप्त प्रकाश व हवा की व्यवस्था की जाये।