मधेपुरा में टेंट कर्मी की गोली मारकर ह*त्या, घर के पास घात लगाकर बदमाशों ने की फायरिंग
मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में देर रात टेंट का काम करने वाले एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली में बदमाशों ने घर से करीब 100 मीटर पहले घात लगाकर बबलू मेहता पर फायरिंग कर दी।
जानकारी के मुताबिक, बबलू बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे टेंट का काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग में दो गोलियां बबलू को लगीं, जबकि एक गोली मिस हो गई। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Oct 1, 2026