नवादा: अतौआ मोड़ के पास शिक्षिका से सोने की चेन छीनने की कोशिश, स्कूटी से गिरकर पैर टूटा
Nawada, Nawada | Aug 12, 2026 नवादा। जिले के अतौआ मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी से जा रही शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। शिक्षिका ने विरोध किया तो बदमाश चेन छीनने में सफल नहीं हो सके। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होने से शिक्षिका सड़क पर गिर गईं और उनका पैर टूट गया। घायल शिक्षिका की पहचान अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है।