चचेरे भाई ने की भाई की निर्मम ह#त्या, नली एवं पानी गिरने के विवाद को लेकर की गई ह#त्या, आरोपी भाई हुआ फरार, मौके पर पहुँची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम,जांच में जुटी।
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह में एक युवक को लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट करने से मौत हो गई। घटना बीते रात सोमवार की है। मृतक कहुआरा डीह निवासी स्व. यदुनंदन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह बताया गया है। छत पर बने पानी की टंकी से नाली का पानी गिरने और भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह डीएसपी राहुल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और एसआई अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। उसके बाद फोरेंसिक टीम के रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा करने में लगे रहे। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। मृतक के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। वहीं पत्नी संगीता देवी भी मानसिक रूप से कमजोर है। इधर बताया जा रहा है कि पड़ोसी के छत पर बने पानी की टंकी से नाली का पानी गिर रहा था। इसका विरोध मुकेश सिंह ने किया और उन्होंने नौ अगस्त को इस मामले की सूचना 112 पुलिस टीम को भी दिया था। सूचना पर 112 पुलिस टीम भी पहुंचकर मामले को शांत कराया था। इस बाबत मृतक का 10 वर्षीय बड़े पुत्र आयुष कुमार ने बताया, पापा मुकेश सिंह सोमवार को साइकिल से दूध बिक्री करने के लिए नारदीगंज बाजार गए थे उसके बाद घर पहुंचे। तब पड़ोसी उन्हें अपने घर बुलाकर ले गए। तकरीबन आठ बजे रात को घर के समीप मृत अवस्था में लाकर रख दिया। खून से लथपथ थे। काफी शोर मचाया, मां भी दौड़ी आई। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों के साथ शौचालय की टंकी के नाली का पानी गिरने और भूमि विवाद में घटना होने की बात कही जा रही है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक काफी सीधा-साधा इंसान था और काफी मिलनसार व्यक्ति था। वह दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए ।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 11, 2026