नवादा जिले के हिसुआ में सड़क हादसा, व्यवसाई की मौत।
बता दें कि जिले के हिसुआ में सड़क दुर्घटना में व्यवसायी अरविंद कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूल वाहन की चपेट में आने से अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
Nawada, Nawada | Aug 11, 2026