रामावतपुर के समीप एक महिला की चाकू मार करके निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं शुक्रवार को घटना को लेकर के लोगों की भीड़ रही। घटनास्थल पहुंचे दलबल के साथ भगवानपुर थाना अध्यक्ष द्वारा मामले की जांच की जा रही। भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम बताया मामले में मृतका के भाई द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।