सदर: प्रयागराज: लेटे हनुमान जी 10वें दिन भी जलमग्न, गंगा-यमुना के घटते जलस्तर से राहत की उम्मीद
Sadar, Allahabad | Sep 8, 2026
प्रयागराज के संगम स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है। लगातार 10वें दिन श्री लेटे हनुमान जी शयन अवस्था में हैं और मंदिर का गर्भगृह अब भी जलमग्न है। हालांकि, गंगा-यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा हैमंगलवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नदियों के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गई है।