लोनी: लोनी तहसील में राशन डीलरों ने पंचिंग मशीन में सर्वर डाउन होने पर किया विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों को समस्या से कराया अवगत
Loni, Ghaziabad | Mar 18, 2024 सोमवार को पंचिंग मशीन में सर्वर डाउन होने पर लोनी तहसील में प्रदर्शन करने के बाद राशन डीलर डीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया। राशन डीलर प्रमोद ने बताया कि पूर्व में जो पंचिंग मशीन थी, उसे रोजाना 70 से 80 कार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाता था। इस नई मशीन में लगातार सर्वर डाउन चल रहे हैं।