लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान अशोक विहार कॉलोनी से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, कब्जे से गांजा बरामद हुआ
Loni, Ghaziabad | Mar 17, 2024 एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम रविवार दोपहर अशोक विहार कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। सभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गांजा तस्कर ने अपना नाम सलमान बताया है। सलमान के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्कर बाहर से गंजा लाकर लोनी में सप्लाई करता था।