लोनी: सोनिया नगर कॉलोनी में घर में हुई पार्टी के दौरान झगड़ा के बाद भतीजे ने अपने चाचा मुकेश की ईट से पीट कर हत्या कर दी।
Loni, Ghaziabad | Mar 16, 2024 आरोपी ने घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खाली मैदान में घटना को अंजाम दिया गया। मृतक के भाई ने आरोपी निखिल के खिलाफ शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार शाम 7 बजे निखिल अपने चाचा के घर जाकर पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान दोनों में गाली देने को लेकर विवाद हो गया। गाली देने के विवाद में दोनों में घर के अंदर झगड़ा हुआ।