लोनी: लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने पर नगर पालिका ने लोनी के अलग-अलग इलाकों में हटाए गए राजनीतिक दलों के पोस्टर
Loni, Ghaziabad | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को आचार संहिता लगा दी गई है। इसके चलते लोनी नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे होल्डिंग पोस्ट पर अभियान चलाया। नगर पालिका ने जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे लगे सभी पार्टियों के नेताओं के होल्डिंग पोस्ट उतार दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के के मिश्रा ने बताया कि चुनाव के चलते बिना परमिशन होल्डिंग पोस्ट नहीं लगाने दिए जाएंगे