लोनी: लोनी का अलग-अलग इलाकों में होने वाले विकास कार्यों का विधायक ने शिलान्यास और उद्घाटन किया
Loni, Ghaziabad | Mar 17, 2024 भारतीय जनता पार्टी के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने करीब 5 करोड रुपए से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। विधायक ने लोनी नगर पालिका के वार्ड 9 में सड़क का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया, वही 33 केवी की बिजली की लाइन का शुभारंभ किया। रविवार को स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल माला से स्वागत किया।