सारठ: बामनगामा स्कूल में निकासी व व्ययन अधिकारी सह बीईईओ ने शिक्षकों के सर्विस बुक का सत्यापन किया, वेतन वृद्धि लाभ मिलेगा
Sarath, Deoghar | Jul 25, 2026 निकासी व व्ययन अधिकारी सह BEEO अमिताभ झा ने शनिवार शाम 5 बजे तक बामनगामा गर्ल मिडिल स्कूल में कैंप लगाकर प्रखंड क्षेत्र के 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सर्विस बुक का सत्यापन किया। बताया कि शिक्षकों की सुविधा के लिए ही कैंप लगाकर सर्विस बुक का सत्यापन किया गया। ताकि उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिले। मौके पर एसएस झा, डीके राय, एस पंडित समेत दर्जनों शिक्षक थे।