बड़ा झटका–: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!! पूर्व राज्यमंत्री ने दे दिया इस्तीफा!!
खबर सार: उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस को 2027 के चुनाव से पूर्व लगा एक ओर बड़ा झटका। पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 4 अक्टूबर को प्रेस के माध्यम से यह जानकारी दी।
कांग्रेस सरकार में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति में उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) रहे ओर लंबे समय तक कांग्रेस संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभाने वाले रमेश उनियाल के इस्तीफे को नरेंद्रनगर विधानसभा की राजनीति में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
अपने वक्तव्य में उनियाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर अनुभवी व्यक्तियों की विचारधारा और कार्यशैली के अनुरूप काम करने का अवसर सीमित होता जा रहा है। साथ ही यह निर्णय संगठन में किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद के कारण नहीं, बल्कि राजनीतिक सिद्धांतों और प्राथमिकताओं के आधार पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने 1985 से 1987 तक युवक कांग्रेस मुनी की रेती इकाई के अध्यक्ष और 1987 से 1989 तक नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, कांग्रेस संगठन के लिए 40 साल का गोल्डन समय देने के बावजूद भी पुराने कार्यकर्ताओं की बातों को महत्व नहीं मिल पा रहा है। जिससे कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने कांग्रेस संगठन को चुनाव से संबंधित सलाह दी थी लेकिन उनकी बातों को सुना नहीं गया और कांग्रेस को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। और अब भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बातों को महत्व नहीं मिल पा रहा है।