पंदह में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बलिया: जनपद के पंदह शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत डंकीगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि विद्यालय के कुछ छात्रों ने आरोपी शिक्षक पर कक्षा 5 एवं 6 की छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर छात्रा को गोद में बैठाते थे और उसके साथ अशोभनीय हरकत करते थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के निलंबन की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को भेज दी है।
पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। #BalliaNews #BreakingNews
#UPNews #Ballia #Pandah #ViralNews
#TrendingNow #SchoolNews #StudentSafety
#JusticeForStudents #TeacherMisconduct
#PoliceInvestigation #EducationNews
#CrimeNews #UttarPradeshNews
#HindiNews #LatestNews #NewsUpdate
#LiberalMediaBallia #BalliaBreaking