चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान महिला का पति भी मौके पर मौजूद था। पति ने पत्नी पर दो वर्षों से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया, जबकि महिला ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। प्रेमी ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। #Chandauli #ViralWedding #LoveStory #BreakingNews #UttarPradeshNews