दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के वर्माताल तिगैला पर एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में की जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में मामला लिया है।